Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की हुई बैठक, अधिसूचित पर्यटक स्थलों पर बहाल की जाने वाली मूलभूत सुविधाओं पर हुआ विचार विमर्श, लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का दिया गया निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला पर्यटन संवर्धन परिषद रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (समिति) के शासी निकाय की बैठक बुधवार को हुई। जिसमें अधिसूचित पर्यटन स्थलों के विकास हेतु योजनाओं का चयन एवं क्रियान्वित का समीक्षा तथा नए पर्यटन स्थलों का चयन से संबंधित समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय ने बताया कि चतरा जिले में विभिन्न श्रेणी में कुल 16 पर्यटक स्थल अधिसूचित है। यथा इटखोरी प्रखंड अंतर्गत भद्रकाली मंदिर ए श्रेणी राजकीय महोत्सव के सूची में भी शामिल है। जो कि यहां 19, 20 एवं 21 फरवरी को भव्य रूप से राज्यकीय इटखोरी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र के कौलेश्वरी मंदिर श्रेणी ए, कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र के तमासीन जलप्रपात श्रेणी सी, गिद्धौर बलबल दुवारी बागेश्वरी मंदिर श्रेणी सी, चतरा गोवा जलप्रपात, ख़ैवा बंदारू श्रेणी डी, चतरा लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम श्रेणी सी, कुंदा महादेव मठ पुराना राजा का किला श्रेणी डी, पत्थलगड़ा लम्बोइया मंदिर डी, सिमरिया भवानी मठ मंदिर डी, प्रतापपुर बरूरा शरीफ मजार डी, हंटरगंज जोरी काली मंदिर, सिमरिया दासी पहाड़ी मंदिर, चतरा मालूदा फॉल, टंडवा चंदरू धाम मंदिर, चतरा डुमेर सुमेर फॉल डी श्रेणी में शामिल है। आगे सभी अधिसूचित पर्यटन स्थलों पर साइनेज, डस्टबिन, सीटिंग बेंच एंड ड्रिंकिंग वाटर अधिष्ठान, अधिसूचित पर्यटन स्थलों पर आवश्यकतानुसार सोलर लाईट की व्यवस्था/अधिष्ठापन समेत अन्य से संबंधित प्रस्ताव को क्रम वार समिति के समक्ष रखा। जिसपर सर्वसम्मति से विचार विमर्श करते हुए निर्णय लिया गया। मां कौलेश्वरी मंदिर स्थित विभिन्न मदों/विभागों से चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही बक्सा डेम, इटखोरी, पत्थलदास हनुमान मंदिर, मेन रोड चतरा, शिव मंदिर, हेरूवा-चतरा, शिव मंदिर, बेला-मयुरहंड, पत्थलगड़ा प्रखंड के नावाडीह मोर शेरवा पहाड़ को अधिसूचित करने के संबंध में विचार विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव को जिला स्तर से अनुमोदित कराते हुए विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया। जिससे जिले के पर्यटकस्थलों का विकास किया जा सके। इसके अलावे मां कौलेश्वरी विकास एवं प्रबंधन समिति सदस्य से प्राप्त प्रस्ताव पर्वत पर पुलिस विभाग से निर्माणाधीन अतिथिगृह को पूर्ण कराने, पर्वत पर पुजारियों के रहने के लिए भवन निर्माण विभाग द्वारा बनाए जाने वाले धर्मशाला को अति शीघ्र पूर्ण कराने, प्राकृतिक सरोवर के टुटे गार्डवाल की मरम्मती कराने, पर्वत पर एनटीपीसी द्वारा अधिष्ठापित सोलर सिस्टम को पुनः क्रियाशील कराने, मंदिर के सुरक्षा हेतु तड़ित चालक अधिष्ठापन कराने, पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा अधूरे कार्य को अति शीघ्र पूर्ण कराने, विद्युतीकरण कराने, चाहरदीवारी मरम्मती कराने समेत अन्य प्रस्ताव की भी समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में चतरा विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास, सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, सभी संबंधित जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के सदस्य समेत संबंधित उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment