Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घरेलू विवाद में पत्नी ने की आत्म हत्या

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुंदा(चतरा)। कुंदा थाना क्षेत्र के खुसियाला गाव में बीते देर शाम 40 वर्षीय महिला ने घरेलू विवाद को लेकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार बिनोद गंझू की 40 वर्षीय पत्‍‌नी समुंद्री देवी ने गुरुवार को आत्म हत्या कर जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि पति व पत्नी के बीच कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था, उसी विवाद में पत्नी ने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि आत्महत्या कैसे की इसका खुलासा नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारण पता चल पाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment