इस जिले में दो पुलिस इंस्पेक्टर और छह थानेदार बदले गए

Anita Kumari
2 Min Read

लोहरदगा। जिले के पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने कई तबादले किये है। जिले के दो पुलिस इंस्पेक्टर और छह थानेदार बदले गए है। इसे साथ कई अन्य पुलिस पदाधिकारियों को भी नये जगह पर जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग लोहरदगा के द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारियों के स्थानांतरण से संबंधित आदेश जारी किया गया है। इसके तहत पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर कुमार साहू को लोहरदगा पुलिस लाइन से लोहरदगा अंचल का प्रभारी बनाया है। वहीं पुलिस इंस्पेक्टर संदीप रंजन को कोर्ट सुरक्षा पदाधिकारी, अभियोजन कोषांग प्रभारी से बदलकर किस्को अंचल का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह लोहरदगा जिले के कुडू, कैरो, किस्को, जोबांग, पेशरार, एसटी-एससी थाना प्रभारी भी बदल दिए गए हैं। जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक अंजीम अंसारी को पुलिस केंद्र लोहरदगा से कुडू थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक हर्षवर्धन कुमार सिंह को किस्को थाना प्रभारी से हटाकर जोबांग थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक सुमन मिंज को एसटी-एससी और एएचटीयू थाना प्रभारी से हटाकर किस्को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अवर निरीक्षक गैलन रजवार को थाना प्रभारी जोबांग से बदलकर पेशरार थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस अवर निरीक्षक कुलदीप राज टोप्पो को कुडू थाना प्रभारी से बदलकर कैरो का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार मुर्मू को कनीय अवर निरीक्षक लोहरदगा थाना से बदलकर एसटी-एससी और एएचटीयू थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश प्रसाद को पेशरार थाना प्रभारी से बदलकर कनीय अवर निरीक्षक कुडू थाना बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक नीरज झा को कैरो थाना प्रभारी से बदलकर कनीय अवर निरीक्षक भंडरा थाना बनाया गया है। सभी पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने पदस्थापना स्थल पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *