Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने की राजस्व संग्रहण एवं अवैध उत्खनन रोकथाम कार्य की समीक्षा, कहा जिले में किसी भी स्थिति में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण नहीं हो

On: April 17, 2023 8:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल कार्य, नीलाम पत्र, निबंधन व अवैध उत्खनन रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टॉस्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा बैठक सोमवार को हुई। जिसमें अवैध उत्खनन सहित अन्य सभी संबंधित मामले व पिछले बैठक की कार्यवाही में उपायुक्त द्वारा दिए गए विभिन्न निर्देश व उन निर्देशों के प्रति किये गए कार्यों की प्रगति प्रतिवेदन की क्रमवार समीक्षा की गई। पिछले बैठक में मुख्यतः ट्रेंच कटिंग, फेंसिंग, डोजरिंग, किये गए सभी निरीक्षण के प्रतिवेदन, निकासी मार्ग पर लगे सीसीटीवी के डीवीआर रिकॉर्ड, अवैध उठाव सहित अन्य मुद्दे शामिल थे। समीक्षा के उपरांत उपायुक्त ने जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खनन को रोकने का कार्य निरंतर किया जाना है। जिसके तहत सभी संबंधित अधिकारियों को उक्त मामलों का स्वतः संज्ञान लेकर बगैर ट्रांसपोर्टेशन चालान के ढुलाई करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कारवाई किया जाए। अंचल कार्या की समीक्षा में म्यूटेशन, सकसेशन म्यूटेशन, जीएम लैंड सर्वे रिर्पाेट, भू-अर्जन कार्यालय में लंबित मामले, निलाम पत्र, संदेहात्मक जमाबंदी के अभिलेख की सुनवाई आदि की समीक्षा करते हुए अंचल में लंबित मामलों का शत प्रतिशत निष्पादन करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीना, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गोरांग महतो, एसडीओ मुमताज अंसारी, सभी अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

गांजा तस्करों का बड़ा सिंडिकेट धराया: 43 किलो गांजा, 3 पिस्टल और 2 कार के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार!

नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार: 14.52 ग्राम ब्राउन शुगर और 55 हजार कैश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार!

Leave a Comment