गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बरियातू पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक निर्मल कुमार दांगी को हटाने को लेकर ग्रामीणों ने उप विकास आयुक्त को लिखित आवेदन दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि छोटे से छोटे काम के लिए रोजगार सेवक बहुत ज्यादा ग्रामीणों को परेशान करता है। साथ ही बिना पैसे का कोई भी काम नहीं करता है। कई के तो पैसा देने के बावजूद भी काम को लटकाए रखता है। आवेदन में जगदीश साव, सुनील कुमार, एमडी सलाम, तुलसी गोप, चंद्र यादव, मुकेश भुइयां, विभा देवी एवं दर्जनों ग्रामीण के हस्ताक्षर हैं।
---Advertisement---




















Total Users : 1186697
Total views : 3021474