सिमरिया (चतरा)। हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी का अंतिम संस्कार सिमरिया थाना अंतर्गत बेलगड्डा गांव के शमसान घाट पर रविवार को किया गया। मालूम होकी सदर एसडीओ की पत्नी अनिता कुमारी की मौत 28 दिसंबर की सुबह 8ः00 बजे इलाज के दौरान देवकमल हॉस्पिटल रांची में हो गई थी। 26 दिसंबर की सुबह 7 बजे एसडीओ की पत्नी हजारीबाग झील रोड स्थित सरकारी आवास पर झुलस गई थी और गंभीर अवस्था में उन्हें हजारीबाग आरोग्यं अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए बीजीएस बोकारो रेफर कर दिया गया था। पुनः वहां से 27 दिसंबर देर शाम देवकमल हॉस्पिटल रांची रेफर कर दिया गया था। जहां 28 दिसंबर की सुबह वह मौत से लड़ते हुए हार गई। अनीता का मायका चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पिंडर कौन है। उसकी शादी 2011 में अशोक से हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे हुए बेटा अलौकिक राज किसलय 9 वर्ष और बेटी आरोही कश्यप 4 वर्ष की है। मृतिका के मायके वाले उचित जांच कर एसडीओ के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग .प्रशासन से की है।
---Advertisement---





















Total Users : 1182054
Total views : 3015300