Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रशासन बनाम पत्रकार एकादस के बीच हुए फ्रेंडली क्रिकेट मैच, 6 विकेट से पत्रकार एकादस बना विजेता

On: December 25, 2024 11:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। बुधवार को पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक स्वर्गीय उमाकांत पाठक खेल मैदान में बुधवार को प्रखंड प्रशासन बनाम पत्रकार एकादस के बीच फ्रेंडली मैच का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रेस क्लब चतरा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार कश्यप, सीडब्ल्यूसी चतरा के जिला अध्यक्ष धनंजय तिवारी, विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब चतरा के जिला सचिव मोहम्मद मुकीम अंसारी, जिला संरक्षक कमलापति पांडेय, पत्रकार दीपक कुमार के साथ विशेष रुप से प्रमुख मनीषा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कलीन्द्र साहू, अंचला अधिकारी उदल राम, सबस्पेक्टर विजय सिंह, मुखिया संदीप कुमार सुमन, भाजपा नेता अंब्रिका यादव उपस्थित थे। क्रिकेट मैच का शुभारंभ राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

इससे पूर्व अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही अतिथियों को इस अवसर पर अंग वस्त्र भेंट किया गया। मैच का नेतृत्व प्रेस क्लब पत्थलगड़ा के प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने किया। फ्रेंडली मैच में टॉस जितकर प्रखंड प्रशासन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 127 रन बनाया। वहीं जवाबी पारी खेलते हुए पत्रकार एकादस ने 13 ओवर में 128 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जित लिया। मैच में बेस्ट बॉलर पिंटू कुमार दांगी, बेस्ट बल्लेबाज रविंद्र कुमार, बेस्ट फील्डिंग का पुरस्कार नावाडीह के पूर्व मुखिया मेघन दांगी को मिला। साथ ही अंपायर की भूमिका संदीप रजक एवं रूपेश कुमार तथा स्कोरर की भूमिका सीओ ने निभाई। मौके पर विजेता टीम व उपविजेता टीम को शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि पत्थलगड़ा प्रखंड में पहली बार पत्रकार व प्रशासन के बीच मैच का आयोजन किया गया, जो बेहतर पहल है। खेल लोगों को आपस में जोड़ता है। ऐसे में आगे भी ऐसे आयोजन की उम्मीत प्रखंड प्रशासन से है। मैच के सफल आयोजन में प्रेस क्लब चतरा के कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत राणा, प्रखंड सचिव मोहम्मद सिराजुल, उपाध्यक्ष सुनील दांगी, प्रखंड उप सचिव कैलाश दांगी, अभिषेक सिंह, मनीष सिंह, सुनील कुमार, विष्णुदेव दांगी, संजय राणा, प्रखंड के नाजिर सत्येंद्र कुमार, रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार, दिलीप राम, दुर्गेश कुमार, दिलीप कुमार, बब्लू राम, अनुपम गिरी आदि ने अहम भूमिका निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क हादसों का जोन बना संघरी घाटी: दो भारी ट्रकों के बीच भीषण टक्कर में चालक की मौत

राजद संगठन का विस्तार: समाजसेवी गुड्डू रजक बने युवा प्रखंड अध्यक्ष; कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

4 दर्जन बच्चों का रजिस्ट्रेशन डूबा, डीआरएस कॉलेज की मान्यता पर सवाल और डीएवी टंडवा में एडमिशन धांधली से फूटा गुस्सा

गांव में पसरा मातम, मवेशी चराने के दौरान हुआ हादसा; एक महिला गंभीर

बिना लाइसेंस, ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडेड गाड़ियों पर चला प्रशासन का हंटर; चालकों में मचा हड़कंप

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार; भेजा गया जेल

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर लाल किला में जुटे थे देश के 500 से अधिक आदिवासी समुदाय, चतरा के 18 गांवों से गए थे प्रतिनिधि

SSB निरीक्षक के नेतृत्व में हुआ आयोजन, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर दिया गया जोर

अफवाहों पर न दें ध्यान, जुलूस के रूट मैप और समय-सारिणी को लेकर कमेटियों के साथ हुआ मंथन

360 छात्र-छात्राओं के बीच पीने के पानी का संकट, बाउंड्री नहीं होने से परिसर में घुस रहे मवेशी; स्वच्छता भगवान भरोसे

केसीसी से कम ब्याज पर ऋण लेकर आर्थिक स्थिति मजबूत करें किसान, शाखा प्रबंधक ने दी जानकारी

कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास, शिक्षकों ने सिखाए स्वस्थ जीवनशैली के मूल मंत्र

Leave a Comment