महिला को गोली मारने वाला नामजद हत्यारोपी गिरफ्तार, जेल

0
461

न्यूज स्केल संवाददाता
प्रतापपुर(चतरा)। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के एघारा गांव की 60 वर्षीय महिला मालती देवी की हत्या बुधवार देर शाम गोली मारकर कर दी गई थी। इस मामले में अशोक प्रसाद पिता स्वर्गीय नंदन साहू ग्राम व थाना नौडीहा, जिला पलामू को नमजद अभिुक्त बनाया गया था। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने हत्यारोपी अशोक को उसके गांव नौडीहा से गिरफ्तार किया है। सोमवार को हत्यारोपी को न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि यह हत्या डायन बिसाही का आरोप लगाकर की गई थी, जिसमें मुख्य अत्यारोपी को गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया है। शेष नामजद अभियुक्त भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी के साथ एएसआई विनोद तिवारी के अलावे दोनो थाने के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।