
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत छः घरवा सीएलएफ क्लस्टर में सक्रीय महिलाओं की रिव्यू मीटिंग बुधवार को हुई। आईपीआरपी सुनीता देवी के नेतृत्व आयोजित बैठक की अध्यक्षता सीएलएफ अध्यक्ष शीला देवी व संचालन लेखपाल शीला देवी ने किया। बैठक में समूह से जुड़े सीएलएफ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवाया गया। जो समूह से जुड़े सदस्यों का जेएसएलपीएस में जुड़ने का प्रमाण पत्र है। मौके पर सचिव सुमन देवी, प्रतिमा देवी, लक्ष्मी देवी, गीता देवी, उषा देवी, माला कुमारी, जया कुमारी, प्रेमी सुरिन, प्रियंका कुमारी, रेखा देवी, संगीता देवी, प्रिती लिंडा, कंचन देवी, गीता कुमारी, प्रियंका कुमारी आदि उपस्थित थीं।