न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। शुक्रवार को प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का शुभारंभ कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित जनता हाई स्कूल खेल मैदान परिसर में मुख्य अतिथि विधायक जनार्दन पासवान समेत अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वहीं विधायक श्री पासवान ने क्रिकेट मैच का शुभारंभ बल्ला चलाकर करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना और उत्साह के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ने काहा की इस तरह खेल का आयोजन क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। खेलकूद का जीवन में बड़ा महत्व है। खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि सामाजिक विकास में भी खेल काफी सहायक हैं। वही शुभारंभ मैच किंग पैंथर व मैथन स्टील के बीच खेला गया। शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता, भाजपा नेता मनोज यादव, सीओ दीपक मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा, प्रमुख पति जयराम भारती, कुंदा मुखिया मनोज साहू, नवादा मुखिया भरत यादव, बौधाडीह मुखिया पति बिनोद साव, अखलेश यादव समेत भारी संख्या में खेल प्रेमी शामिल थे।
प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का कुंदा में हुआ शुभारंभ, शामिल हुए विधायक जर्नादन पासवान, कहा खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास

By newsscale
On: December 6, 2024 11:09 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1127726
Total views : 2949229