भाजपा एससी मोर्चा ने पत्थलगड़ा में चलाया सफाई अभीयान

newsscale
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

 

पत्थलगडा(चतरा)ः भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पत्थलगड़ा मंडल के द्वारा अंबेडकर जयंती के पूर्व संध्या पर महापुरुषों की प्रतिमा व मंदिरों की साफ-सफाई स्वच्छता अभियान चला कर की गई। कार्यक्रम की शुरुवात प्रखंड के लेंबोईया पहाड़ी पर अवस्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल माता भगवती मंदिर परिसर के सफाई कर की गई। अभियान में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सह अम्बेडकर जयंती प्रदेश संयोजक रंजय भारती मुख्य रूप से उपस्थित थे। श्री भारती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुवे कहा की केन्द्र सरकार ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रेल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किय़ा है। उन्होंनें कहा की हम सभी को बाबा साहेब के सिद्धांत व बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। मौके पर मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सूर्यदेव गंझू, सांसद प्रतिनिधि अमित तिवारी, विधायक प्रतिनिधि अरविन्द ठाकुर, एससी मोर्चा महामंत्री विनोद राम, उपाध्यक्ष दिलीप दास, सुरेश राम, राजेन्द्र प्रजापति, हरीश दांगी, सुकेश रजक आदि शामिल थे।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *