झारखंड मैट्रिक परीक्षा का आवेदन जमा होना शुरू, एग्जाम की यह है संभावित तिथि

newsscale
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। मैट्रिक की परीक्षा का आयोजन झारखंड में फरवरी माह में होता है। इस बार भी यह परीक्षा इसी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगाी। इसके लिए 30 नवंबर से मैट्रिक का फॉर्म जमा होना शुरू हो गया है, जो 14 दिसंबर तक जमा लिया जाएगा। परीक्षार्थी अपना आवेदन बगैर किसी विलंब शुल्क के इस अवधि के दौरान जमा कर सकते हैं। झारखंड एकेडिमिक काउंसिल ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। जिसके अनुसार परीक्षार्थी अपना आवेदन विलंब शुल्क के साथ 15 से 21 दिसंबर के बीच कर सकते हैं।

जैक द्वारा जारी पत्र के अनुसार बिना विलंब शुल्क के जमा आवेदन को जिला शिक्षा पदाधिकारी 17 दिसंबर तक सत्यापित करेंगे। वहीं, विलंब शुल्क के साथ जमा आवेदन का सत्यापन 23 दिसंबर तक होगा। साल 2024 के इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन 30 से ही जमा हो रहा है। परीक्षार्थी अपना आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

झारखंड में बोर्ड परीक्षा का आयोजन हर वर्ष फरवरी माह में आयोजित होती है और मार्च के अंतिम सप्ताह तक चलती है। इस बार भी परीक्षा का आयोजन इसी माह में होगा। पहली पाली में 10वीं की परीक्षा होगी तो वहीं दूसरी पाली में 12वीं की परीक्षा होगी। इसके अलावा 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। छात्र 14 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *