Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दो दर्जन ग्रामीण गंभीर बुखार के हुए शिकार, स्थिति नाजुक, एक की हुइ मौत, कैंप लगाकर बिमारों को दिया गया दवा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुंदा(चतरा)। जिले के अति उग्रवाद प्रभावित कुंदा प्रखंड क्षेत्र के नवादा पंचायत अंर्तगत नवादा गांव में गंभीर बुखार से लगभग दो दर्जन लोग ग्रसित हैं। उनकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के दिलीप कुमार, योगेंद्र गंझु, सिकंदर गंझु, ब्रह्मदेव कुमार, सविता देवी, अरविंद गंझू, देवंती देवी और छोटू गंझु समेत लगभग दो दर्जन लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीण नें संका व्यक्त करते हुए कहा कि मलेरिया, टाइफाइड या डेंगू भी हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है की वीरेन्द्र गंझु की पुत्री प्रिया कुमारी की मौत गंभीर बुखार के कारण हो गई। भाजपा नेता मनोज यादव लोगों को  इलाज करने में मदद कर रहे हैं। वहीं मुखिया के पहल पर लोगों को कैप लगाकर दवाईयां दी जा रही है। प्रभारी डॉक्टर का कहना है लोग डेंगू से ग्रसित नहीं हैं, मलेरिया बुखार से ग्रसित सभी लोगों का उपचार किया जा रहा है। तत्काल उस गांव में कैंप लगाकर दवाइयां दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण समय से दवाई नही ले रहे हैं, जिसके कारण स्थिति सुधार में विलंब हो रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment