Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मतगणना को लेकर चतरा कॉलेज चतरा में की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, डीसी व एसपी ने बनाए गए विभिन्न बैरिकेटिंग का किया निरीक्षण, मतगणना केंद्र परिसर में तैयारियों का लिया जायजा, कहा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व नशीले पदार्थ रहेगा पूर्णतः प्रतिबंधित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित जिले के सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र में 13 नवम्बर को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वातारण में मतदान संपन्न करने के बाद 23 नवंबर को मतगणना चतरा कॉलेज चतरा में कराने की तैयारी जिला प्रशान द्वारा पूरी कर ली गई है। इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था चतरा कॉलेज चतरा में की गई है। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट से पड़े वोटों की गणना होगी। सुबह साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की गिनती शुरू की जाएगी। मतगणना के कार्य के सफल संचालन हेतु शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय द्वारा मतगणना क्षेत्र व परिसर के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ विधि-व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्त ब्रीफिंग किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि कल सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र के वोटो की मतगणना की जानी है। इसके सफल संचालन हेतु आज सभी के साथ संयुक्त ब्रीफिंग किया जा रहा है। आप सभी जिनकी भी प्रतिनियुक्ति की गई है। अपने निर्धारित समय से पूर्व अपने स्थल पर पहुंच ईमानदारी पूर्व दिए गए कार्य दायित्व का निर्वहन करेंगे। वहीं उन्होंने कहा नशीले पदार्थ और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी सूरत में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और नशीले पदार्थों के साथ कोई भी प्रवेश ना करें, यह सुनिश्चित करेंगे। वहीं वाहनों के प्रवेश को लेकर भी प्रतिबंध लगाया गया। इसके अलावे उन्होंने कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हेरूआ डैम, बाईपास रोड, विकास भवन गेट समीप बनाए गए बैरिकेटिंग का भी निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण से लौटने के क्रम में चतरा कॉलेज चतरा में प्रवेश द्वार, पब्लिक कम्युनिकेशन सेंटर, प्रेस दीर्घा, हेल्प डेस्क, इंट्री पंजी, पोस्टल बैलेट मतगणना केंद्र, बहाल सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेय जल की व्यवस्था समेत अन्य का एक एक कर जायजा लिया। उन्होंने कहा मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े इसके लिए सभी आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करें। मौके पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा, सिमरिया, टंडवा, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद समेत प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी, पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कर्मी समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकाशीय बिजली का महा-तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत; आठ लोग घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

Leave a Comment