Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की मतगणना तैयारियों की समीक्षा, सभी को समन्वय बनाते हुए कार्य करने का दिया निर्देश

On: November 20, 2024 7:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। जिले के सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को पहले चरण में मतदान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इसकी मतगणना चतरा कॉलेज चतरा में होना है। इसके सफल संचालन हेतु की जा रही आवश्यक तैयारियों की समीक्षा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य रूप से नियुक्त किए गए पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिए गए दायित्वों, पेय जल की व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, मतगणना कक्ष में बहाल की जा रही मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी लगाने के कार्य, परिचय पत्र वितरण समेत अन्य आवश्यक बिंदुओं की क्रमवार समीक्षा की गई। सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक मतगणना कक्ष रहेगा। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 24 राउंड एवं चतरा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 27 राउंड में होगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षण कोषांग के अधिकारियों को सभी तरह के प्रशिक्षण की समीक्षा करते हुए कहा ससमय जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का कार्य पूर्ण करा लिया जाय। जिससे मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। जिनकी भी प्रतिनियुक्ति 23 नवंबर मतगणना के दिन के लिए चतरा कॉलेज चतरा में की गई है, वो मतगणना के दिन समय से पूर्व अपने स्थल पर पहुंच दिए गए दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करेंगे। साथ ही मतगणना के लिए की जा रही आवश्यक सभी तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। खैनी, तंबाकू समेत सभी प्रकार के नशीले पदार्थ एवं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस यथा मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य रहेंगे पूर्णतः प्रतिबंधित। आगे उन्होंने कहा मतगणना से पहले 22 नवंबर को तीन बजे ड्राई रन होगा। जिन अधिकारियों एवं कर्मियों की नियुक्ति मतगणना के दिन के लिए की गई है, वो सभी पदाधिकारी एवं कर्मी ड्राई रन के दौरान उपस्थित रहेंगे। सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करने की बात कही गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा, सिमरिया, टंडवा, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

Leave a Comment