चतरा/इटखोरी। इटखोरी प्रखंड अंतर्गत भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी में इतिहास विभाग द्वारा वर्तमान परिपेक्ष में अशोक स्तंभ की प्रासंगिकता विषय पर एक दिवसीय आंतरिक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दुलार ठाकुर ने किया। वहीं सेमिनार में मुख अतिथि के रुप में रिसोर्स पर्सन सेवानिवृत्ति प्रशासनिक अधिकारी बाल गोविंद राम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विख्यात योग गुरु शंकर चंद्रवंशी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्वलित करने के पश्चात अतिथियों और शिक्षकों को बुके देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉक्टर ठाकुर ने कहा कि अशोक का साम्राज्य उस समय का वृहद भारत था। जिसमें शांति, सद्भावना, अहिंसा तथा बिना जाति धर्म के भेदभाव के कुशलता पूर्वक शासन कर पाना संभव हो पाया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. डॉक्टर बालेश्वर प्रसाद पासवान ने किया। कार्यक्रम में प्रो. सकेंद्र मिस्त्री, प्रो. जानकी प्रसाद दांगी, प्रो. ललित मोहन सिन्हा, प्रो. महेंद्र ठाकुर, प्रो. ललित कुमार, प्रो. राकेश कुमार, डॉ. मोहम्मद मंसूर आलम फाखरी, प्रो. संदीप कुमार, प्रो. अखिलेश पांडेय, प्रो. लीलू रानी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थिति थे।
---Advertisement---
और पढ़ें

भगीरथ प्रयास सफल: परैया-चतरा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र की हरी झंडी; गजट नोटिफिकेशन के बाद सांसद ने दी ऐतिहासिक सौगात

देवघर: राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ का किया जलाभिषेक; देश और राज्य की खुशहाली की कामना

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की मुख्य सचिव से वार्ता सफल; 25 सूत्री मांगों की समीक्षा के लिए बनेगी विशेष सचिव स्तरीय कमेटी

सड़क नहीं तो वोट नहीं की चेतावनी देने वाले हाड्डूप गांव का बदला भाग्य; सांसद और मंत्री ने किया 10 KM लंबी सड़क का शिलान्यास

स्पोर्ट्स एकेडमी आयोजित करेगी भव्य समर कैंप; 21 मई से परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में निखरेगी बच्चों की प्रतिभा

स्थापना दिवस पर ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट और झारखंड नवनिर्माण दल का हल्लाबोल; लूट का चारागाह नहीं बनने देंगे झारखंड व गुमला

गुमला स्थापना दिवस: 44वें वर्ष के सफरनामे पर भव्य आयोजन; रन फॉर गुमला में दौड़े उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो, लाभुकों को मिली सिलाई मशीन
















Total Users : 971133
Total views : 2734258