कैरो/लोहरदगा: कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ गांव में दो सगे भाइयों के बीच मार-पीट मे कई लोग घायल। दोनों ओर से कैरो थाना में मामला दर्ज कराया गया है। शेख छोटू की पत्नी अंजुम खातुन ने सितारा खातुन, रेहाना खातुन, परवेज अंसारी, आसमा खातुन, शेख मकबुल, शेख सदाम, शेख कमरुद्दीन, के खिलाप लाठी, डंडे, व तलवार से मारपीट करने को लेकर मामला दर्ज कराया है। कैरो थाना कांड संख्या 25/23 धारा 147, 148, 149, 323, 341, 324, 325, 452, 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के सितारा खातुन ने भी थाना में शेख छोटू, अंजुम खातुन के खिलाफ़ मार-पीट करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छान-बिन कर रही है।




















Total Users : 1127945
Total views : 2949543