Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

डैम में डूबने से बच्चे की मौत, गांव में मातम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज(चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के बालुरी गांव निवासी संतोष चंद्रवंशी के 12 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार की मौत रविवार को बागदुलवा डैम में डूबने से हो गई। परिजनों ने बताया गया कि वह अपने फुफेरा भाई के साथ डैम के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। फूफेरा भाई ने इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी, जब तक उसे निकाल पाते तब तक उसकी मौत हो गई चुकी थी। डैम से निकालने के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य हंटरगंज ले जाया गया जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक अपने घर का एकलौता पुत्र था। उसके असमय मृत्यु से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम का माहोल बन गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मंत्री प्रतिनिधि देवलाल यादव, मुखिया प्रतिनिधि संतन सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर परिजनों को सांतवना देते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मनीष कुमार एवं एएसआई रंजीत कुमार सिंह दलबल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना से संबंधी जानकारी लेकर शोव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक बालक अमारूत के गायत्री पब्लिक स्कूल का छात्र था और छठ की छुट्टी में वह घर आया था। जबकी 9 नवंबर को उसका मुंडन भी हुआ था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment