Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

विद्यालय में लगे समरसेबुल व मोटर की हुई चोरी, पुलिस कर रही जांच

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुंदा(चतरा)। कुंदा प्रखंड के मेदवाडीह विद्यालय प्रांगण के बोरिंग में लगे समरसेबुल व मोटर की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर विश्वकर्मा ने बताया कि समरसेबुल मोटर की चोरी रात में हुई है, जिसकी जानकारी ग्रामीणों को सुबह तब मिली जब लोगों ने तार कटा हुआ देखा। विद्यालय प्रबंधन द्वारा कुंदा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। वही मामले की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। ज्ञात हो कि यह घटना पहली बार नहीं हुई की विद्यालय से चोरी हुई है, इससे पहले भी विद्यालय के छत पर लगे सोलर प्लेट की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई थी। इसके अलावा, थाना क्षेत्र के कई अन्य विद्यालयों में भी चोरी होने की घटना सामने आई है। स्थानीय ग्रामीणों ने लोकल चोर गिरोह सक्रिय होने की बात कही है, वही पुलिस की जांच की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने अभी तक अज्ञात चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल नहीं की है। जिसके कारण चोरों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment