Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कार्तिक पूर्णिमा पर भद्रकाली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी(चतरा)। जिले के इटखोारी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थली माता भद्रकाली मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर दर्शन-पूजन को लेकर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने अहले सुबह ही नदी में स्नान कर 365 बाती का दीप जलाकर गंगा आरती कर माता भद्रकाली मंदिर में कतरवद्ध होकर पूजा अर्चना की। कर्तिक पूर्णिमा को लेकर मंदिर में इतनी भीड़ थी की, श्रद्धालुओं को दो-दो घंटे कतार में खड़े होकर पूजा-अर्चना के लिए इंतजार करना पड़ा। कई महिलाए तो अंदर नही जा पाने के कारण मंदिर के बाहर ही पूजा पाठ की। ऐसे में अहले सुबह से शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं का जमवाड़ा लगा रहा। वहीं कार्तिक पूर्णिमा पर परंपरा व मान्यता के अनुसार कई श्रद्धालुओं ने माता भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित उत्तर वाहिनी मुहाने नदी में स्नान कर दीप दान किया। उसके बाद माता भद्रकाली की पूजा अर्चना की। ज्ञात हो की झारखंड के अलावा बिहार, बंगाल समेत अन्य राज्य के विभिन्न जिलों से लोग पूजा करने माता के दरबार में पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर परिसर माता के जयकारे से दिनभर गूंजता रहा। यहां पुरुषों से अधिक महिलाओं की भीड़ थी। वहीं  पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में किसी भी तरह से दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। इस मौके पर प्रबंधन समिति के रतन शर्मा एवं सुरेंद्र सिंह भी श्रद्धालुओं के सेवा में लगे रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment