Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सिमरिया विधानसभा का निर्माण 1977 में हुआ, 2019 में बीजेपी व 2014 में जेवीएम का था कब्जा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा/सिमरिया। झारखंड राज्य के सिमरिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 1977 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हजारीबाग सीट से अलग करके बनाई गई थी। सिमरिया चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। सिमरिया एक प्रखंड व अनुमंडल है। उत्तर में चतरा और पत्थलगडा प्रखंड, पूर्व में हजारीबाग जिले का कटकमदाग, बड़कागांव व केरेडारी सीडी प्रखंड, दक्षिण में लातेहार जिले का बरियातु और पश्चिम में लावालौंग प्रखंड से घिरा हुआ है। सिमरिया का क्षेत्रफल 512.48 वर्ग किमी है। 2011 की जनगणना के अनुसार, सिमरिया ब्लॉक की कुल जनसंख्या 107,871 थी, जिसमें 54,855 (51 प्रतिशत) पुरुष और 53,016 (49प्रतिशत) महिलाएं हैं। 0-6 वर्ष की आयु सीमा में जनसंख्या 19,129 है। अनुसूचित जातियों की संख्या 32,496 (30.12 प्रतिशत) और अनुसूचित जनजातियों की संख्या 8,761 (8.12प्रतिशत) है। 2019 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के किशुन कुमार दास ने 61,438 वोट लाकर जीत दर्ज की थी। वहीं आजसू के मनोज कुमार चंद्रा को 50,442 वोट, जेवीएम (पी) के रामादेव सिंह भोगता को 31,346 व कांग्रेस के योगेन्द्र नाथ बैठा को 27,665 वोट मिले थे। जबकी 2014 के विधानसभा चुनाव में झाविमो (पी) के गणेश गंझू ने 67,404 वोट लाकर जीत दर्ज की थी। जबकी बीजेपी के सुजीत कुमार भारती को 51,764 व राजद के मनोज कुमार चंद्रा को 26,560 वोट मिले थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment