Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन एमपी के सीएम मोहन यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लावालौंग में की सभा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन सोमवार को जहां भोपू की आवाज थम गए। वहीं लावालौंग प्रखंड मुख्यालय में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी नें भाजपा के चुनावी सभा में पहुंचकर हुंकार भरी। सोमवार को दोनों नेताओं ने जनसभा को संबोधित करने हेमंत सोरेन की सरकार और कांग्रेस की खामियों को गिनाते हुए सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कुमार उज्जवल दास के पक्ष में मतदान करने की अपील लोगों से की। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजनाओं को हेमंत सोरेन की सरकार नें बंद कर दिया। यहां तक कि वर्तमान सरकार महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की भी धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आई। वहीं सत्ता बचाने के लिए माताओं, बहनों और भोली-भाली जनता को झूठ बोलकर बरगलाने का काम किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस पार्टी के द्वारा धर्म का नाम लेने का विरोध किया जाए उससे धर्मनिरपेक्षता की क्या उम्मीद की जा सकती है। अगर राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो पांच सौ रूपए में गैस सिलेंडर और वर्ष में दो बार त्योहारों के अवसर पर दो गैस सिलेंडर मुफ्त दी जाएगी। वहीं अन्य कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को पुनः धरातल पर उतारा जाएगा। जनसभा में केंद्रीय मंत्री तोखन साव, चतरा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश सिंह,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी, वरिष्ठ नेत्री अनामिका देवी, जिला कोषाध्यक्ष आनंद तांबी, लावालौंग प्रभारी रंजय भारती, मंडल अध्यक्ष शंकर साहू, जिला परिषद सदस्य बृजकिशोर तिवारी, विद्यासागर आर्य, सुबोध पाठक, अमित चौबे, सुमन कुमार सिंह और राजेश कुमार साह आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment