Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

हेलीकॉप्टर हुई खराब तो मोबाइल से तेजस्वी यादव ने किया जनसभा को संबोधित, कहा सिमरिया के साथ राज्य के विकास के लिए गठबंधन प्रत्याशी मनोज को वीजय बनाएं, कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे थे लोग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहर लाल नेहरू फुटबॉल मैदान में गठबंधन के जेएमएम प्रत्याशी मनोज कुमार चंद्रा के समर्थन में रविवार को भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में बतौर मुख्यतिथि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पहुंचना था। लेकिन हेलीकॉप्टर में आए तकनीकी खराबी के कारण समय से नहीं पहुंच पाए और लोगों से क्षमा अर्चना करते हुए, मोबाइल फोन के माध्यम से जनसभा को संबोधीत किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों के बीच मनोज कुमार चंद्रा हैं। जिन्हें झारखंड के साथ सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए भारी मतों से विजय बनाकर विधानसभा भेजें। हमारे महागठबंधन की सभी लोग आप सभी ग्रामीण मतदाताओं का आभारी रहेंगे। आगे प्रत्याशी श्री चंद्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिमरिया विधानसभा की स्थिति बिल्कुल विकास के मामले में खराब है। जिसे सुधारने की जरूरत है। आप लोगों के वोट से हमें विकाश करने का मौका मिल सकता है। यदि आप अपना मत देकर हमें विधायक बनाते हैं, तो निश्चित ही क्षेत्र के विकास के लिए जी जान लाग देंगे। जनसभा में शिक्षक देवचरण दांगी, कार्यालय प्रभारी बैजनाथ दांगी, बहादुर दांगी, अदुनंदन पांडेय, विनोद ठाकुर, विजय भारती, राजेश कुशवाहा, रामदेव यादव, महावीर दांगी, विनोद यादव, विनय दांगी, आभा ओझा, परमेश्वर दांगी, ज्ञानी दांगी एवं दर्जनों महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ता के साथ भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment