पत्थलगडा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड के सिमरिया मुख्य पथ पर दुम्बी गांव में शुक्रवार को इंडियन ऑयल के नन्द पेट्रोलियम नामकन पेट्रोल पम्प का उद्घाटन किया गया। पेट्रोल पंप का उद्घाटन समाजसेवी जयप्रकाश सिंह, मुकेश सिंह, दिनेश्वर भुइंया, रामसेवक दांगी, शिवपुजन सिंह, वकील सिंह आदि ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काट कर किया। इससे पूर्व पंप के संचालक बिमल कुमार सिंह द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना किया गया। वहीं संचालक श्री सिंह ने बताया कि पेट्रोल पम्प इंडियन ऑयल कंपनी का है यहां ग्राहकों को लागत मूल्य पर उत्तम क्वालिटी के पेट्रोल व डीजल मिलेंगे, पेट्रोल पंप पर ग्राहकों के हर सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाएगा। वही मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि अब आसपास के लोगों को डीजल व पेट्रोल के लिए बाहर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। मौके पर सुमेर सिंह, संदीप सिंह, अमित तिवारी, राजकिशोर तिवारी, बेचन ठाकुर, दिनेश्वर दांगी, आदित्य राणा, देवनारायण दांगी, सरयू प्रसाद सिंह, अंबिका यादव, वरुण सिंह, रामेश्वर ठाकुर, अनिल ठाकुर, विजय सिंह, मुकेश राम, राजकुमार साव समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
इंडियन ऑयल के नए पेट्रोल पम्प का उद्घाटन

By newsscale
On: November 8, 2024 8:19 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now














Total Users : 1192339
Total views : 3029198