प्रतापपुर (चतरा)। शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के राजद उम्मीदवार रश्मि प्रकाश के समर्थन में बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित चुनावी सभा में शामिल हुए। श्री यादव हेलीकॉप्टर से प्रतापपुर हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान राजद व गठबंधन के नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं श्री यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए रश्मि प्रकाश के समर्थन में उनके चुनाव चिन्ह लालटेन छाप पर बटन दबाकर विजय बनाने का निवेदन करते हुए लोगों से आश्वासन लिया। वहीं श्री यादव ने राजद कोटे से मंत्री सत्यानंद भोक्ता के कार्यकालों एवं उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा की आपका समर्थन मिला और रश्मि प्रकाश को जीताने का आपने काम किया तो निश्चित रूप से 10 लाख बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। आगे कहा कि हेमंत सरकार ने मंईया सम्मान योजना देकर महिलाओं का जो सम्मान दिया है। वह किसी से छुपा नहीं है। साथ ही सरकार द्वारा 200 यूनिट बिजली फ्री, अबुआ आवास योजना और केसीसी लोन माफी योजना सहित कई योजनाएं आज झारखंड में लागू हैं। झारखंड बने हुए 24 साल हो गया, जिसमें भाजपा का कार्यकाल अधिक दिनों तक रहा। फिर भी आज अपने दल के उम्मीदवार के लिए प्रधानमंत्री जी को आना पड़ रहा है। वहीं भाजपा द्वारा लागू किए गए योजनाओं पर तंज कसते हुए राजद प्रत्याशी रश्मि प्रकाश में कहा की शौचालय तो दिया लेकिन आज कितने घर में शौचालय है। यह देखा जा सकता है सारे शौचालय ध्वस्त हो गए हैं। गैस चूल्हा सिलेंडर भी दिया गया लेकिन सिलेंडर के दाम कितना महंगा हो गया, लोग सिलेंडर को नहीं भर पा रहे हैं। नल जल योजना का भी ऐसा ही हाल है। मंत्री सत्यानानंद भोक्ता ने आईटीआई कॉलेज बनवाया। जनता का आशीर्वाद मिला तो प्रतापपुर में बन रहे अस्पताल में महिला डॉक्टर नियुक्त होंगे चतरा में महिला कॉलेज की भी स्थापना की जाएगी। बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, मुकेश साहनी व झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता आदि ने जनसभा को संबोधित किया।
बिहार के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव प्रतापपुर में चुनावी सभा में हुए शामिल, कहा झारखंड में सबसे अधिक भाजपा का शासन रहा, पर प्रधानमंत्री को आपने प्रत्याशी के प्रचार के लिए आना पड़ रहा है

By newsscale
On: November 8, 2024 8:15 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1192340
Total views : 3029199