चतरा। लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन शुक्रवार सुबह जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंड़ों में श्रद्धालुओं ने उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। छठ महापर्व पर भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से प्रमुख छठ घाटों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। छठ महापर्व को लेकर चतरा जिला मुख्यालय के अलावे टंडवा, पत्थलगड़ा, गिद्धौर, इटखोरी, सिमरिया, मयूरहंड, कुंदा, प्रतापपुर व हंटरगंज आदि प्रखंड के नदियों, तालाबों आदि में बने छठ घाटों पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी व शुक्रवार सुबह उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही चार दि वसीय नेम निष्ठा का महार्पव छठ संपन हो गया। वहीं पूजा समितियों द्वारा जलाशय और नदी घाट तक आने वाले मार्ग में जगह-जगह तोरण द्वार बनाये गए थे। इस दौरान हर ओर छठी मैया के गीत सुनायी दे रहे थे। पूजा समितियों द्वारा छठ घाटों की साफ-सफाई करने के साथ रंग-बिरंगे लाइटों से घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बड़ी संख्या में लोग गुरुवार को दोपहर बाद से ही व शुक्रवार तड़के घाट पर पहुंचने लगे थे। श्रद्धालुओं द्वारा पूरे भक्ति भाव से भगवान भास्कर को दोनो समय अर्घ्य दिया गया। शुक्रवार सुबह को उदयागामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ माहापर्व का समापन हो गया। वहीं टंडवा प्रखंड मुख्यालय स्थित चुंदरु सूर्य मंदिर, गिद्धौर प्रखंड के लोटार डैम में दोनो समय भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पत्थलगड़ा प्रखंड के सिंघानी, बरवाीह, नावाडीह, नोनगांव आदि पंचायत के विभिन्न छठ घाटों में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दुसरी ओर इससे पूर्व सिंघानी छठ घाट में स्थापित भगवान सूर्य के पूजा पंड़ाल का उद्घाटन बीडीओ कलिंदर साहू, सीओ उदल राम व मुखिया राधिका देवी ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर किया।
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

By newsscale
On: November 8, 2024 8:07 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now















Total Users : 1192344
Total views : 3029203