Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज(चतरा)। हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पैनीकला पंचायत के धोबे गांव में तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई। मृतिकों में प्रमोद गंझु की 8 वर्षीय पुत्री कीर्ति कुमारी, मंगर गंझु की 10 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी एवं सरजू गंक्षु की 10 वर्षीय पुत्री बिपाशा कुमारी शामिल हैं। घटना बुधवार दोपहर तीन बजे की है। तीनों बच्चियां गांव के ही बड़का आहार में नहाने गई थी। आहार में ज्यादा पानी होने के कारण तीनों डूब गई, जिससे मौत हो गई। परिजनों को घटना से संबंधित जानकारी गांव के ही लोगों ने दिया। जहां गांव में छठ पर्व की खुशी थी। वहीं घटना से पल भर में गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना वशिष्ठ नगर थाने को दी गई, तो पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर मुखिया बाबू नंद पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार यादव पहुंचकर मृतक बच्चों के परिजनों को सांत्वना  दिया और सरकारी सहायता राशि दिलाने की बात कही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment