Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सात घोड़े पर सवार सूर्य नारायण होंगे छठ पूजा में आकर्षण का केंद्र, कुल 19 प्रतिमाओं का होगा स्थापन व पूजा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में भव्य तरीके से छठ पूजा महापर्व प्रत्येक वर्ष की भांति 2024 में भी मनाने की तैयारी की जा रही है। पूजा कार्यक्रम का आयोजन राजेश कुमार कुशवाहा के अध्यक्षता में किया जा रहा है। जिसकी तैयारी पूजा समिति द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। साफ-सफज्ञई के बाद पूजा को लेकर कुल 19 प्रतिमा बनाई जा रही है, जिसे स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी। साथ ही साथ सेल्फी लेने के लिए सेल्फी प्वांट बनाया जा रहा है। वहीं लोटर डैम में भगवान सूर्य नारायण सात घोड़े पर सवार हो तालाब में तैरते दिखेंगे। जो आकर्षण का केंद्र होगा। वहीं ब्लॉक मोड़ से लेकर लोटार डैम तक सड़क को पूरे दुल्हन की तरह साजाया जा रहा है। उक्त कार्य में पूजा समिति के साथ स्थानिय युवा भी लेगे हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment