कान्हाचट्टी(चतरा)ः कान्हाचट्टी प्रखंड के चिरिदीरी पंचायत के सायल बागी प्राचीन शिव मंदिर स्थित तालाब की सफाई लोक आस्था के महापावन पर्व छठ को लेकर मुखिया घनश्याम पासी के नेतृत्व में किया गया। मुखिया ने निजी खर्च और स्वयं शिव मंदिर के समीप छठ तालाब को साफ सफाई करने का काम किया। किसी श्रद्धालु को छठ घाट तक पहुंचने में कठिनाई न हो इसके लिए मुखिया ने गड्ढ़ों को भी भरवाया। मुखिया ने बताया कि सामाजिक कार्य जो भी होता हैं, उसमें मेरे परिवार शुरू से बढ़-चढ़कर करने का काम किया है। छठ माता की कृपा से मुझे समाज की सेवा करने के लिए दो-दो बार मां का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। सफाई कार्या में मिलन केसरी, जितेंद्र चौधरी, हरिओम पासवान, नीरज चौधरी, संजय दांगी आदि शामिल थे।
छठ पूजा को लेकर मुखिया के नेतृत्व में छठ घाट की हुई सफाई

By newsscale
On: November 4, 2024 9:03 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now














Total Users : 1192399
Total views : 3029276