Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजपा नेता के गांव में ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार का ऐलान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुंदा(चतरा)। विधानसभा चुनाव 2024 की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे मतदाताओं ने नेताओं के वादे और दावों के खिलाप गोलबंद होना शुरू कर दिया है। कुंदा प्रखंड क्षेत्र के सिक्कीदाग पंचायत के लोटवा गांव के ग्रामीण बिजली, सड़क व पानी जैसी अन्य मूलभूत बुनियादी सुविधाओं को लेकर वोट बहिष्कार का सामूहिक निर्णय ले लिया है। ग्रामीणों ने काहा की विकास की झूठी कहानी कही गई थी, वादे के अनुरूप क्षेत्र में कोई विकास नही किया गया। बिजली, सड़क जैसी कई मूलभूत बुनियादी सुविधाओं का अभाव आज भी गांव में बरकरार है। वादे के अनुरूप किसी ने इसे पूरा करने का पहल नहीं किया। जिसके कारण 13 नवम्बर को मतदान में शामिल नही होने का निर्णय ग्रामीणेां ने लिया है। ज्ञात हो की लगभग 10 वर्षों तक कुन्दा से सांसद प्रतिनिधि रहे जितेंद्र यादव  लोटावा गांव के मूल निवासी हैं। बावजूद गांव में कई मूलभूत बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। वहीं प्रखंड क्षेत्र के कुंदा पंचायत के खुटेर गांव के ग्रामीणों ने भी आजादी के 77 वर्ष बीत जाने के बाद भी गांव में, बिजली नही रहने के कारण वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। लोगों का कहना है कि गांव में बिजली पोल में लगा तार सिर्फ शोभा की वस्तु बना हुआ है। गांव में बिजली नही आने के कारण ग्रामीण ढिबरी युग में जीने को विवस हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment