कुंदा(चतरा)। कुंदा प्रखंड मुख्यालय में विधानसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी रश्मि प्रकाश के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को किया गया। महावीर चौक के समीप अनिल यादव के घर में कार्यालय का उद्घाटन श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, विधानसभा उम्मीदवार रश्मि प्रकाश, प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ यादव समेत अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर श्रीमती प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यालय कुंदा के लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों का प्रतीक है। राजद क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। वही अपने पुत्र वधू के लिए प्रचार में पहुंचे मंत्री श्री भोक्ता ने कार्यकर्ताओ को पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए गुरु मंत्र दिए। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की राजद 2019 में भी जीता था और आगे भी आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से आजादी के बाद पहली बार चतरा विधानसभा से महिला विधायक के रुप में रश्मि प्रकाश निर्वाचित होकर राज्य में मंत्री बनेगी।
राजद के चुनावी कार्यलय का कुंदा में हुआ उद्घाटन

By newsscale
On: November 4, 2024 9:00 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now














Total Users : 1192399
Total views : 3029275