चतरा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देश पर विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर 85 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध मतदाता (एभीएससी और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं (एभीपीडी) को भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार होम वोटिंग कराया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड क्षेत्रों में वैसे मतदाता जो मतदान केंद्र पहुंच मतदान करने में शारीरिक रूप से असक्षम हैं और 85 वर्ष की उम्र से अधिक तथा दिव्यांगता 40 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने होम वोटिंग पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया। होम वोटिंग के लिए प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों ने बुजूर्गों और दिव्यांग मतदाता, जिन्होंने होम वोटिंग का विकल्प चुना था, उनके घर जाकर उत्साहवर्धन किया और लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में अपने मत का प्रयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। मतदान की पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद वरिष्ठ मतदाताओं ने खुशी जाहिर की। साथ ही बुजुर्ग मतदाताओं के परिवारजनों को भी 13 नवंबर को अपने बूथ पर जाकर मतदान के लिए प्रेरित किया। 5 नवंबर को भी होगा होम वोटिंग।
बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग के जरिए किया मतदान, 5 नवंबर को भी होगा होम वोटिंग

By newsscale
On: November 4, 2024 8:59 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now














Total Users : 1192399
Total views : 3029275