चतरा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता अरविंद कुमार की अध्यक्षता में विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित मतदान केंद्रों के रिलोकेशन से संबंधित बैठक सभी विधानसभा चुनाव के अभ्यर्थी एवं सभी जिला अध्यक्ष, सचिव मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल, जिला इकाई चतरा की उपस्थिति में समाहरणालय सभाकक्ष में हुई। उक्त बैठक में 3 मतदान केंद्रों के रिलोकेशन पर सर्वसम्मति से अनुमति प्रदान की गई। यथा कान्हाचट्टी प्रखंड के 372 उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय शिकीद को 371 उत्क्रमित मध्य विद्यालय गड़िया बैगों, 267 उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय एकता मर्गडा (कुन्दा) को 264 उउवि कुटील, 269 नव प्रावि कोजरम (कुंदा) को 268 उमवि सिकीदाग रिलोकेशन हेतु सभी द्वार सहमति प्रदान की गई।
मतदान केंद्रों के रिलोकेशन को लेकर हुई बैठक, 3 मतदान केंद्रों के रिलोकेशन पर बनी सहमति

By newsscale
On: November 4, 2024 8:57 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now














Total Users : 1192399
Total views : 3029273