Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जेएमएम प्रत्याशी के चुनाव कार्यलय उद्धघाटन में उमड़ी भीड़, विधायक और उनके प्रतिनिधि से छुब्ध कार्यकर्ता मनोज चंद्रा से लगे हैं जुड़ने

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराने ब्लाक के समीप बीते देर शाम महागठबंधन के जेएमएम प्रत्याशी मनोज कुमार चंद्रा के चुनावी कार्यालय खोला गया। जिसका उद्धघाटन क्षेत्र के जिप सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, प्रत्याशी श्री चंद्रा, राजद प्रखंड अध्यक्ष, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष व श्रीराम सेना अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वहीं कार्यालय उद्धघाटन कार्यक्रम में महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में भारी भीड़ उमड़ी। पीछले तीन चुनावों के बाद इस बार अचानकर श्री चंद्रा के साथ भीड़ जमा हो रही है। वहीं भाजपा के एक कार्यकर्ता ने नाम उजागर नही करने के शर्त पर बताया कि मयूरहंड प्रखंड से भाजपा जिला संगठन में स्थान नही मिलने, विधायक और उनके प्रतिनिधि से छुब्ध कार्यकर्ता मनोज चंद्रा से जुड़ने लगे हैं। सूत्रों की माने तो ऐसी ही स्थिति रही तो जीत तो दूर कार्यकर्ता भी साथ छोड़ देंगे। वहीं श्री चंद्रा ने क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए एक मौका मांगा। साथ ही कहा कि कसी तरह से शिकायत का मौका नहीं देंगे और सभी का मान सम्मान रखेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment