मुसलमानों को न्याय अधिकार दिलाने में विफल साबित हुए रामेश्वर उरांव : एस अली 

0
60
लोहरदगा: लोहरदगा विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी की प्रत्याशी निरू शांति भगत के पक्ष में रांची से आये आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव एस अली ने कहा कि महागठबंधन सरकार झारखंडी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। राज्य में बिना नियोजन नीति/स्थानीय नीति के हुई बहालियों में बड़े पैमाने पर दूसरे राज्य के लोग बहाल हुए है। राज्य में उधोग नीति नही होने के कारण लोहरदगा में खनिज होने के बावजूद स्थानीय लोग रोजगार के लिए रोज़ाना पलायन कर रहे है, मंत्री पूर्व आईपीएस अधिकार होने के बावजूद लोहरदगा में शांति और विधि व्यस्त बहाल करने में विफल रहे है। जेएमएम कांग्रेस राजद महागठबंधन मुस्लिम समुदाय का वोट तो शत-प्रतिशत चाहते लेकिन आबादी के अनुपात में विधानसभा में टिकट नही देना चाहते। 15% मुस्लिम आबादी पर 12 टिकट मिलना चाहिए लेकिन मिला सिर्फ 5 टिकट। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत अल्पसंख्यक (मुस्लिम) युवकों द्वारा ऋण के लिए दिए आवेदन के अनुमानित में बजट राशि 2अरब 11 करोड़ से अधिक था है लेकिन झारखंड सरकार ने मात्र 25 करोड़ रुपए वितरण के लिए दिया जो कही से भी उच्चित नही था। आबादी के अनुपात में  अल्पसंख्यकों के लिए बजट का आवंटन और विकास की योजनाए नही चलाई गई। माॅबलीचिंग पर कानून नही बना और ना ही 10 जून 2022 राँची में हुए पुलिस गोलीकांड में मारे गए मुस्लिम युवकों के पीडितों को न्याय मिला। सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम समय में राजनीतिक लाभ के लिए बोर्ड, निगम, आयोग समिति का गठन किया जिसका लाभ मुस्लिम समुदाय को नही मिला। मौके पर आजसू के केन्द्रीय सचिव जितेन्द्र सिंह, रांची जिला उपाध्यक्ष शाहजहां मंसूरी, लोहरदगा जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहिद अंसारी, उपाध्यक्ष शमीम अंसारी, मो अर्शी, केन्द्रीय सदस्य जहांगीर आलम, रहमान अंसारी  महबूब अंसारी, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष साजिद अहमद, तौहीद कुरैशी, रिंकू खान, फिरोज आलम, जावेद अहमद, गुलाम रब्बानी आदि शामिल थे।