बाहरी व्यक्ति कभी लोहरदगा का विकास नहीं कर सकता : जितेंद्र सिंह 

0
65
बाहरी व्यक्ति कभी लोहरदगा का विकास नहीं कर सकता : जितेंद्र सिंह
लोहरदगा। कुडू के चंदलासो पंचायत के विभिन्न गांव में आजसू केंद्रीय सचिव सह विधानसभा प्रभारी जितेंद्र सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत के पक्ष में प्रचार करते हुए कहा की लोहरदगा में 5 साल एक बाहरी व्यक्ति विधायक रहा और इन 5 सालों में लोहरदगा मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव रहा। अस्पताल जर्जर हो गए, अस्पताल का व्यवस्थानाम की चीज नहीं है। सड़कों की दुर्दशा देखने लायक है ।बाईपास केंद्र की परियोजना के लिए जमीन तक सही-सही अधिग्रहण नहीं कर पाई। लोहरदगा का दुर्भाग्य रहा है के एक बाहरी व्यक्ति को विधायक बना दिया। जो ना यहां की वस्तु स्थिति,  ना समस्या,ना परेशानी,ना यहां की सामाजिक भौगोलिक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को जानता है। किसी भी चीज से परिचित नहीं थे और उनको बना दिया गया विधायक तो दुर्दशा होना ही था। जनता यह सब देख रही है ।आने वाला चुनाव इनको सबक सिखाने का है और एनडीए गठबंधन इसके लिए कमर कस कर तैयार है। युवा चौपाल में भाजपा युवा मोर्चा के कुडू प्रखंड अध्यक्ष सूरज साहू के नेतृत्व में युवाओं के टोली आजसू केंद्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह के साथ मिलकर कुडू के विभिन्न क्षेत्रों  का दौरा किया। कुडू में आजसू  चुनावी कार्यालय का उद्घाटन के अवसर पर भाजपा और आजसू के केंद्रीय कार्यकर्ता, जिला के कार्यकर्ता एवं प्रखंड के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। मौके पर आजसू केंद्रीय महासचिव सह लोहरदगा विधानसभा प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रत्याशी नीरू शांति भगत, सूरज अग्रवाल, मुख्य संयोजक  कमलजीत सिंह केंद्रीय सचिव लाल गुडडू नाथ शाहदेव, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भारती, भाजपा के नवीन प्रसाद टिंकू, समेत अन्य मौजूद थे।