चतरा/हंटरगंजः स्वीप कार्यक्रम के तहत स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा चतरा विधानसभा क्षेत्र के हंटरगंज प्रखंड के तरवागड़ा में मतदाता जागरकता अभियान चलाया गया।इस दौरान अधिकारियों ने तरवागड़ा के मतदाताओं के घर-घर जाकर 13 नवंबर को मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने के लिए आमंत्रित किया। साथ हर एक मत के अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावे मतदाता शपथ, मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता व मतदाता जागरूकता रैली भी निकली गई, जागरूकता रैली में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया एवं बूढ़े हो या जवान 13 नवंबर को सभी करें मतदान, बनो देश के भाग्य विधाता अब जागो प्यारे मतदाता, हर एक वोट से फर्क पड़ता है, दम रखता है। समेत कई अन्य नारे लगाए गए। वहीं इस दौरान महिलाओं व युवतियों ने मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया।
स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को किया गया जागरूक, मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का अहुा आयोजन

By newsscale
On: November 2, 2024 9:00 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now















Total Users : 1192388
Total views : 3029262