न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। इंडिया महागठबंधन से सिमरिया विधानसभा के झारखंड मुक्ती मोर्चा प्रत्याशी मनोज कुमार चंद्रा गुरुवार को गिद्धौर प्रखंड़ के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाया, लोगों का अशिर्वाद लिया। श्री चंद्रा गिद्धौर प्रखंड में पहरा देवी मंडप से माथा टेक कर अपने जनसंर्पक अभियान की शुरुवात की। इस दौरान ग्रामीणों ने श्री चंद्रा से समक्ष क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को रखा। वहीं पहरा मुखिया पति मुकेश कुमार साव भजपा छोड़ जेएमएम में शामिल हुए। इसके बाद केंदुआ, किरकिरा, सलीमपुर, पेक्सा होते बारिसाखी पहुंचे। जहां बारिसाखी मुखिया पति दिनेश भारती भाजपा छोड़ जेएमएम में शामिल हुए। श्री चंद्रा ने रूपिन, डढुआ, ब्रह्मपुर, तरी, घटरी, सिंदुआरी, गिद्धौर, बारियातु, गांगपुर, तिलैया होते बलबल स्थित मां बागेश्वरी मन्दिर पहुंचे। जहां पूजा अर्चना कर माथा टेका। इसके बाद श्री चंद्रा ने पिण्डारकोंण, गंडके सहित अन्य गांवों में जनसपंर्क अभियान चलाकर क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए एक मौका मांगते हुए 13 नवंबर को ईवीएम मशीन के क्रम संख्या दो नम्बर पर तीर धनुष छाप पर बटन दबा कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। अभियान में प्रमुख अनीता यादव, जिप सदस्य प्रतिनिधि बालेश्वर यादव, मुखिया पति बसंत सिंह, अजय सिंह, राजेश कुशवाहा, निरंजन दांगी, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, राजद प्रखंड़ अध्यक्ष रामदेव यादव, कांग्रेस प्रखंड़ अध्यक्ष महावीर दांगी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल थे।
जेएमएम प्रत्याशी मनोज चंद्रा ने चलाया जनसंर्पक अभियान, ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास के लिए मांगा एक मौका

By newsscale
On: November 1, 2024 9:33 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now















Total Users : 1192388
Total views : 3029262