
न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। रविवार को टंडवा प्रखंड क्षेत्र के किसुनपुर में दीपावली पूजन सह मेला उत्सव हर्षाेल्लास आयोजन हेतु ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मनोज पाठक व संचालन महेंद्र महतो ने किया। पूर्ववत उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हो इस हेतु सर्वसम्मति से पूजा समिति का गठन किया करते हुए अध्यक्ष मनोज पाठक, सचिव जितेंद्र महतो, कोषाध्यक्ष प्रभु महतो, उपाध्यक्ष सीताराम महतो को बनाया गया। वहीं संरक्षक मुखिया निलेश ज्ञासेन उर्फ सोनू सिन्हा, पंसस शशिबाला देवी, मनु महतो, महेंद्र महतो, शिवदयाल साहु, अरविंद पाठक, शशि पाठक व मुंशी महतो केा बनाया गया। इसके साथ हीं 31 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति में फुलचंद साहु, मनोज साहु, मोहन साहु, उत्तम साहु, सरयु प्रजापति, बैजनाथ प्रजापति आदि को शामिल किया गया। बताया गया कि धार्मिक कृत्य के दौरान सांस्कृतिक आयोजन में अश्लीलता व फूहड़ता पूरी तरह से वर्जित रखा जायेगा। मौके पर भारी संख्या में आसपास के लोग मौजूद थे।