Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दिवंगत शिक्षा मंत्री का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंत्येष्टि, अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री समेत हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल

On: April 7, 2023 10:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रांचीः राज्य के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (टाईगर) की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ बोकारों जिले के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत भंडारीदह स्थित दामोदर नदी घट पर किया गया।

इससे पहले सात अप्रैल के सुबह दिवंगत शिक्षा मंत्री टाइगर का पार्थिव शरीर चेन्नई से रांची पहुंचा। सीएम हेमंत सोरेन सहित कई नेताओं ने उन्हें कांधा दिया। उसके बाद झारखंड विधानसभा परिसर में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

इसके बाद सड़क मार्ग से बोकारो ले जाया गया, इस दौरान पेटरवार और जैनामोड़ में उनकी एक झलक पाने को जन सैलाब उमड़ पड़ा और टाइगर दादा अमर रहें के नारों से पूरा इलाका गुंज उठा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन समेत हजारों की संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें अंतिम विदाई दी।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो जी के अलारगो स्थित पैतृक आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुख्यमंत्री मिले और उनका ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ खड़े हैं। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में जगह दे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने मनाया होली मिलन समारोह, फाग गीतों और गुलाल से सराबोर हुआ माहौल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 256 रनों का विशाल लक्ष्य

पुलिस–अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह का शूटर घायल, एएसआई को लगी गोली

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को लेकर भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

सांसद ने सरना स्थल में चबूतरा निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कूडू में जेएसएलपीएस के तहत भव्य कार्यक्रम, 250 से अधिक दिदियों ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के योगदान और नेतृत्व क्षमता को किया गया सम्मानित

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नया नेतृत्व चर्चा में, चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की उठाई मांग

घर बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

अस्पताल में नवजात बेचने की साजिश का खुलासा, 8 माह की गर्भवती नाबालिग का जबरन ऑपरेशन, अस्पताल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

बिना ओटीपी और लिंक के खाते से उड़ गए 29,100 रुपये, साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज, महिला ने थाना में की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

Leave a Comment