Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कलियुगी बहू की क्रूरता, सास को कुल्हाड़ी से काट उतारा मौत के घाट, परिवार में मचा कोहराम….

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमलाः गुमला जिला के चौनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कलियुगी बहू का क्रूर चेहरा देखने को मिला। परिवारिक कलह के कारन बहू ओडिल केरकेट्टा पति जयमन केरकेट्टा ने अपनी सास बिबयानी केरकेट्टा 65 वर्ष को लाठी-डंडे से पीटकर व कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। दिल दहला देने वाला मामला चौनपुर प्रखंड अंतर्गत बेंदोरा पंचायत के दतरा गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार के सभी लोग चौनपुर सप्ताहिक बाजार गए हुए थे और घर पर कोई नहीं था, तभी सास बहू में विवाद इताना बढ़ गया की बहू ने लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से सास को मारकर अधमरा कर दिया। जब परिजन घर पहुंचे तो देखा कि मृतिका बिबयानी केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल है। आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से परिजन चौनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया और बीच सड़क में बिबयानी केरकेट्टा ने दम तोड़ दिया। पंचायत की मुखिया सुशील दीपक मिंज को घटना की सूचना दी गई और मुखियाने इसकी सूचना चौनपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई और आरोपी बहू को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इधर परिजनों ने बताया कि आए दिन ओडिल केरकेट्टा परिजनों के साथ झगड़ा करती थी। झगड़ा के समय पूरे परिवार को जान से मारने की बात करती थी पति जयमन केरकेट्टा ने बताया कि छोटी मोटी बात पर भी आए दिन झगड़ा करती थी हमेशा तेरी मां को जान से मार देंगे कहती थी। ओडिल की 3 छोटी बच्ची हैं, जिसमें बड़ी बेटी 5 साल की मझली बेटी 2 साल की व सबसे छोटी बेटी मात्र 9 माह की है।

गांव में पंचायत कर शव को दफनाने की चल रही थी योजना

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पंचायत की थी। जिसमें इस मामले को दबाते हुए शव को दफनाने की योजना चल रही थी। परंतु मुखिया के पहल पर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर पूछताछ कर ही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ घाघरा पहुंचेगी जय श्रीराम समिति एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का आरोपी तुषार मिश्रा घायल, पैर की हड्डी टूटी; पकड़ने में दरोगा भी घायल

101 साल पुराने जर्जर बक्सा पुल के लिए अधिवक्ता योगेंद्र यादव का अनिश्चितकालीन धरना, बारिश में भीगते हुए दे रहे हैं आंदोलन

डीसी ने किया मतदाता सूची SIR का स्थलीय सत्यापन, फॉर्म-6 आवेदनों की जांची शुद्धता

भेल कर्मियों का एनटीपीसी गेट जाम, 27 नवंबर से हटाए जाने के विरोध में धरना

 NTPC परिसर में युवक की संदिग्ध मौत, 10 दिन पहले ही की थी नौकरी ज्वाइन

Leave a Comment