न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगडा(चतरा)। दुर्गा पूजा पर पत्थलगड़ा प्रखंड़ मुख्यालय सुभाष चौक में बीते देर शाम डांडिया गरबा नृत्य का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी उदल राम, थाना प्रभारी आलोक कुमार चौधरी, मुखिया राधिका देवी व दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष महेंद्र दांगी आदि ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सीओ ने प्रखंड के बच्चों व कलाकारों के डांडिया गरबा नृत्य की प्रशंसा की। साथ ही बच्चों को इसके साथ पढ़ाई पर भी विशेष रुप से घ्यान देने की बात कही। डांडिया गरबा देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। मौके पर पूजा समिति सचिव चुरामन प्रजापति, कोषाध्यक्ष उदय अग्रवाल, सुप्रिया कुमारी, अमित कुमार, आशीष कुमार, मुलेश्वर दांगी, संजय ठाकुर, दुर्गा पूजा समिति के सदस्य समेत अन्य मौजूद थे।
डांडिया गरबा नृत्य का सीओ व थाना प्रभारी ने किया शुभारंभ

By newsscale
On: October 8, 2024 11:16 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 945695
Total views : 2700234