हाइवा ने गेट में मारी टक्कर, एक मजदूर घायल

0
169

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड़ मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के पास अनियंत्रित होकर हाइवा वाहन ने गेट में टक्कर मार दिया। जिससे गेट निर्माण कार्य में लगा मजदूर घायल हो गया। घटना गुरुवार अहले सुबह चार बजे की है। बताया गया की दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर ब्लॉक मोड़ के सामीप गेट निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसी बीच अचानक हाइवा वाहन ने गेट में टक्कर मार दिया। जिससे एक मजदूर घायल हो गया। वहीं मौके से हाइवा वाहन लेकर चालक फरार हो गया।