Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अंजुमन हॉस्पिटल लोहरदगा में निःशुल्क मेडिकल कैम्प छह को

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

निःशुल्क मेडिकल कैम्प का लाभ उठाएं लोहरदगावासी: अब्दुल रउफ अंसारी

लोहरदगा: अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के सदर अब्दुल रउफ अंसारी एवं सचिव सैयद शाहिद अहमद बेलू ने संयुक्त प्रेस बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि लोहरदगा शहरी क्षेत्र स्थित अंजुमन अस्पताल में आगामी 06 अक्टूबर दिन रविवार को एक निःशुल्क मेडिकल कैम्प सुबह 10:00 बजे से दिन के 2:00 बजे तक आयोजन किया गया है। जिसमें राँची के मशहूर जेनरल फिजिशियन डॉक्टर इरफ़ान आलम आ रहे हैं। पिछले 29 अक्टूबर को करीब 200 मरीजों की जांच और इलाज किया गया था। साथ ही निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया था। उन्होंने लोहरदगा वासियों से अनुरोध किया है कि इस अवसर का पूरा-पूरा लाभ उठाएं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए अंजुमन इस्लामिया अस्पताल प्रबंधन समिति लोहरदगा से मोबाइल नंबर 8809795269 में संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही अंजुमन इस्लामिया अस्पताल प्रबंधन समिति के फारूक कुरैशी, अब्दुल कय्यूम खान और सलीम अंसारी बड़े से भी संपर्क किया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment