न्यूज स्केल संवाददाता, श्रीकांत राणा
चतरा। राजद के चतरा में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन से चुनावी अभियान का आगाज 28 सितंबर को होगा। जिसमें बिहार के दिग्गज नेता भी शिरकत करेंगे। राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ यादव व बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विकाश कुमार यादव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 28 सितंबर शनिवार को चतरा में राजद का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमें झारखंड-बिहार के पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि प्रस्तावित चतरा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, बिहार के पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, भोला यादव, जहानाबाद से राजद सांसद सुरेंद्र यादव व राजद नेता अभय कुशवाहा शामिल होंगे। इसके अलावा राज्य के श्रम एवं उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, पूर्व पर्यटन मंत्री सुरेश पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता यादव, प्रदेश महासचिव कैलाश यादव, महिला राजद अध्यक्ष रानी कुमारी, युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव सहित कई शीर्षस्थ नेता भाग लेंगे। इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव-तेजस्वी यादव का संदेश प्रदेश नेताओं और कार्यकर्ताओं को देकर चुनावी शंखनाद किया जाएगा।