झारखण्ड/गुमला -घाघरा शाखा में सर्वेश्वरी शाखा समूह का 64वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस क्रम में सर्वप्रथम सर्वेश्वरी शाखा समूह के सदस्यों ने दो पहिया चारपहिया वाहनों के साथ सैकड़ो की संख्या में चांदनी चौक घाघरा स्थित सर्वेश्वरी शाखा समूह से प्रभात फेरी निकाली गई।जो थाना चौक,ब्लॉक चौक,नवडीहा,गम्हरिया होते हुए पुनः सर्वेश्वरी शाखा समूह घाघरा पहुंचा।इसके बाद धवजोतोलन पूजन,आरती सफल योनि पाठ और प्रसाद का वितरण किया गया।इसके साथ ही सर्वेश्वरी शाखा समूह द्वारा बाल मंदिर में खेलकूद प्रतियोगिता व पुरुस्कार का वितरण किया गया।वही सदस्यो ने बताया कि देर शाम भजन कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।मौके पर कई सदस्य उपस्थित थे।
*घाघरा शाखा में सर्वेश्वरी शाखा समूह का 64 वां स्थापना दिवस धूमधाम से हुआ संपन्न,*
By Ajay Sharma
On: September 21, 2024 6:10 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 1076935
Total views : 2878947