न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिंदर भगत द्वारा जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर आए आमजनों की समस्याएं सुनी गई। जनता दरबार में मुख्य रूप से अबुआ आवास, भूमि विवाद, राशन, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री आवास, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, ट्राई साइकिल से संबंधित समेत अन्य मामले शामिल है। पदाधिकारियों ने एक-एक कर मिलने आए सभी आमजनों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का भरोसा संबंधितों को दिया। ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे से 01.00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।
जिला भू अर्जन पदाधिकारी व जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं

By newsscale
On: September 20, 2024 10:49 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1076936
Total views : 2878948