झारखंड /गुमला – .जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला ने मंडल कारा गुमला का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडल कारा में महिला वार्ड, पुरुष वार्ड सभी का निरीक्षण किया । मंडल कारा के अधीक्षक श्री अनिमेष कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि बंदी महिलाओं एवं पुरुषों सबके लिए अलग-अलग शिक्षक हैं जो उन्हें पढ़ते । पुरुष वार्ड में भी पढ़ाई लिखाई का व्यवस्था किया गया है निरीक्षण में देखा गया कि वहां उपस्थित कैदी पठान कार्य में लगे हुए थे टीचर द्वारा उन्हें पढ़ाया जा रहा था । माननीय न्यायधीश महोदय ने सभी वार्डों को निरीक्षण किया तथा कैदियों से किसी प्रकार का दिक्कत या खानपान संबंधित शिकायत की जानकारी ली ,सभी कैदियों ने कहा कि किसी तरह का किसी को कोई शिकायत नहीं है ,खाना पीना सही मिलता है । प्रधान जिला जज ने भोजन बन रहे स्थान का भी निरीक्षण किया उन्होंने यह भी कहा कि किसी कैदी को यदि वकील की आवश्यकता है और वह वकील नहीं रख पा रहा है वैसी स्थिति में उसे तुरंत डीएलएसए के द्वारा वकील मुहैया कराया जाएगा ताकि अपना केस को ढंग से लड़ सके और न्याय पा सके ।उन्होंने कारा अधीक्षक से सभी सुविधाओं की जानकारी ली और आगे विस्तार होने वाले कारा के विषय में भी कारा अधीक्षक से पूरी तरह से जानकारी लिया और जगह का निरीक्षण किया । प्रधान जिला जज महोदय ने कारा अधीक्षक को निर्देश दिए की बंदियों का पढ़ाई जारी रखा जाना चाहिए ,मेडिकल सुविधा उन्हें समय-समय पर प्राप्त हो तथा योग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, माननीय जिला जज महोदय ने जेल लीगल एड क्लिनिक का भी निरीक्षण किया । इस अवसर पर अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा अधिकार राम कुमार लाल गुप्ता, न्यायिक दंडाधिकारी श्री प्रतिक राज , कारा अधीक्षक अनिमेष कुमार चौधरी डीएलएसए के प्रकाश पांडे उपस्थित थे।
*प्रधान जिला जज ने किया गुमला मंडल कारा का निरीक्षण *
By Ajay Sharma
On: September 19, 2024 5:37 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1076959
Total views : 2878980