Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखण्ड लोकतान्त्रिक क्रन्तिकारी मोर्चा की हुई बैठक, विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन पर हुई चर्चा

On: September 3, 2024 11:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। झारखण्ड लोकतान्त्रिक क्रन्तिकारी मोर्चा की मंगलवार को चतरा जिला मुख्यालय स्थित उत्सव पैलेस में आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार एवं संचालन जिला महा सचिव राजू कुमार महतो ने की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने एवं 18 सितम्बर को माता भद्रकाली की धरती इटखोरी में जयराम महतो के बदलाव संकल्प सभा की तैयारी पर चर्चा की गई। साथ ही सभी नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों को सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर दायित्व शौपा गया। जेएलकेएम के चतरा विधानसभा के भावी प्रत्याशी अशोक भारती ने बताया की झारखण्ड निर्माण हुए 24 वर्ष हो चूका हैं, लेकिन अभी तक यहां झारखंडी कौन हैं। इस पर कोई ठोस क़ानून नहीं बनाया गया। जिससे यहां के युवाओं को अपना अधिकार नहीं मिल पाता है। ज्यादातर तीसरे एवं चौथे ग्रेड के नौकरियो में बाहरियों का दबदबा रहता हैं। जबकि इस प्रकार की नौकरी में केवल झारखंडी का ही अधिकार होना चाहिए। यदि झारखण्ड में बेहतर नियोजन नीति, स्थानीय नीति एवं विस्थापन नीति बना होता तो यहाँ के युवाओ को अधिक से अधिक नौकरी में मौका मिलता। वहीं जिला उपाध्यक्ष श्रवण रविदास ने कहा कि झारखण्ड हित के लिए झारखण्ड में एक नया पार्टी जेएलकेएस का उदय हुआ हैं। बैठक में सुनील महतो, ग्रामीण जिलाध्यक्ष कैलाश महतो, महिला जिलाध्यक्ष सरिता देवी, जिला महामंत्री कृष्णा कुमार वर्मा, जिला सचिव प्रेमलाल महतो, जिला संगठन सचिव दर्शन दांगी, रितेश कुमार, टंडवा प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद साहू, लावालौंग के जयप्रकाश सिंह भोक्ता, मयूरहंड के वीरेंद्र कुमार, चतरा प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार यादव, हंटरगंज के दिलीप कुमार यादव, सिमरिया के अरविन्द कुमार, गिद्धौर के प्रसादी राणा व कान्हाचट्टी प्रखंड अध्यक्ष सिकेंद्र खेरवार आदि शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समाजसेवी इन्दर सिंह बागावास के नशामुक्त अभियान को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

Leave a Comment