Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घाघरा प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाका रूकीघाट में ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क मरम्मत कार्य किया – प्रशासन और सरकार की नाकामियों को सामने पेश कर रहे नक्सली इलाके में श्रमदान कर ग्रामीण*

On: August 29, 2024 5:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला -घाघरा प्रखंड क्षेत्र के सुदूर्वती इलाका रुकीघाट में राहगीरों ने श्रमदान कर सड़क का मरम्मत गुरुवार को किया। इस दरमियान इस राह में होकर गुजरने वाले वाहनों को चलने में काफी परेशानी हो रही थी। जिसके बाद यात्री खुद ही श्रमदान करने का निर्णय लिया और रुकीघाट में अपने-अपने वाहनों को खड़ा करके सभी यात्री श्रमदान करके सड़क का मरमती कर दिया। यहां बता दे की रुकीघाट अति नक्सल प्रभावित इलाका माना जाता है। जहां पर राहगीरों को आने-जाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन से कई बार उक्त सड़क का निर्माण के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग गुहार लगा चुके हैं, लेकिन प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंगती। थक हार कर ग्रामीणों ने ही राहगीर से मिलकर सड़क का मरमतीकरण कर दिया। मौके पर उपस्थित तेंदार गांव निवासी महेंद्र भगत ने कहा कि प्रशासन का उदासीन रवैया इलाके का पिछड़ेपन का प्रमुख कारण है। इस इलाके में लगातार नक्सली गतिविधि होती रहती है लेकिन प्रशासन यहां के लोगों को मूलभूत सुविधा मुहैया नहीं करते हैं, जिसके चलते आज भी इलाके के लोग पाषाण युग में जीने जैसा माहौल में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। श्रमदान में लगभग दो दर्जन से अधिक यात्री व ग्रामीण मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मैरिज हॉल में खूनी खेल: काम करने पहुंची पत्नी पर कलयुगी पति का चाकू से जानलेवा हमला

12 वर्षीय जुड़वां भाइयों के लापता होने पर पुलिस का बड़ा एक्शन: करण-अर्जुन को ढूंढने वाले को मिलेगा ₹50,000 का इनाम; पहले घोषित थी ₹11 हजार की राशि

भीषण सड़क हादसा: जियारत कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत; कार और ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर

शोले फिल्म जैसा हाई-ड्रामा: शादी की जिद पर अड़ा आशिक एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ा; प्रेमिका के पहुंचते ही नीचे उतरा

खौफनाक वारदात: पति ने ग्राइंडर मशीन से रेतकर की दिव्यांग पत्नी की निर्मम हत्या; आरोपी दौलत गिरफ्तार

लोहरदगा में CSR कार्यों को मिलेगी नई गति, उपायुक्त ने हिण्डाल्को व बैंकों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, कराई मतदाता सूची मैपिंग

अंचल कार्यालय में म्यूटेशन कराने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप, उपायुक्त और एसपी से शिकायत; चौकीदार ने आरोपों को नकारा

भंडरा प्रखंड में विकास कार्यों की समीक्षा और डीडीसी (DDC) राज महेश्वरम ने किया औचक निरीक्षण

कलेक्ट्रेट में झारखंड शिक्षा परियोजना की हाई-लेवल बैठक: डीसी की घोषणा बेहतर काम करने वाले बीआरपी-सीआरपी के मानदेय में होगी 3% की वृद्धि

समाहरणालय से गूंजी नशा मुक्त भारत अभियान की गूंज: उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; सैकड़ों दीदियों ने निकाली महा-रैली

डीटीओ का महा-अभियान: सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 34 भारी वाहनों पर ₹2,53,000 का लगाया कड़ा जुर्माना

Leave a Comment